Responsive Menu
Add more content here...

परुलिया पंचायत में महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

बहरागोड़ा | संवाददाता

बहरागोड़ा प्रखंड के परुलिया पंचायत भवन में सोमवार को महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के अवसर पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जेएसएलपीएस की ओर से नई चेतना 0.4 अभियान के तहत आयोजित किया गया और महिलाओं में लिंग आधारित हिंसा के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने पर केंद्रित था।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को लिंग आधारित हिंसा, बाल विवाह, बाल श्रम, जबरन मजदूरी और मानव तस्करी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। जागरुकता कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति सजग बनाना था।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान महिला समूह को शपथ दिलाई गई कि वे हिंसा के खिलाफ हमेशा आवाज उठाएंगी, मूकदर्शक नहीं बनेंगी और जरूरतमंदों की मदद करने से पीछे नहीं हटेंगी। इसके साथ ही उन्होंने यह संकल्प लिया कि सभी के साथ समान व्यवहार करेंगे और इस बदलाव की शुरुआत अपने घर से करेंगे। कार्यक्रम में “लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ चुप्पी तोड़ने” का संदेश भी दिया गया।

इस मौके पर मुखिया सुपर्णा सिंह, जेंडर सीआरपी संध्या रानी मंगल, वर्ड सपना साहू, एएनएम निल्लम टप्पो, सहिया, सहायिका और आंगनबाड़ी सेविकाएं सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम में भाग लेकर महिलाओं को जागरूक करने का प्रयास किया।