Responsive Menu
Add more content here...

मानुषमुड़िया पंचायत भवन के पीछे सरकारी जमीन पर कथित अतिक्रमण की जांच, प्रशासन ने मांगे दस्तावेज

Spread the love

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा अंचल के मानुषमुड़िया पंचायत भवन के पीछे स्थित लैम्पस परिसर के समीप सरकारी जमीन पर कथित अतिक्रमण की शिकायत सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए अंचलाधिकारी राजा राम सिंह मुंडा के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम ने स्थल का निरीक्षण किया।

शनिवार को अंचल कर्मचारी, हल्का अमीन, स्थानीय पुलिस बल तथा मानुषमुड़िया पंचायत के मुखिया राम मुर्मू मौके पर पहुंचे और शिकायत से संबंधित स्थल का जायजा लिया। जांच के दौरान जमीन की स्थिति का निरीक्षण किया गया तथा उपलब्ध तथ्यों का आकलन किया गया।

Read More : बहरागोड़ा के बेनाशोली काजू जंगल में एक सप्ताह से डटा हाथियों का झुंड, ग्रामीणों में दहशत

निरीक्षण के बाद जांच टीम ने संबंधित पक्ष को भूमि से जुड़े सभी वैध दस्तावेज निर्धारित समय के भीतर अंचल कार्यालय में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। प्रशासन का कहना है कि दस्तावेजों की जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि जमीन पर कब्जा वैध है या नहीं।

अंचल कार्यालय के अनुसार, सभी अभिलेखों की जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *