Responsive Menu
Add more content here...

माटिहाना एनएच 49 के ओवरब्रिज के ऊपर दो बाइकों की आमने सामने टक्कर, दो गंभीर रूप से घायल, दूसरे बाइक चालक मौका देखकर हुआ फरार।

Spread the love

बहरागोड़ा।संवाददाता

बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के मटिहाना ओवरब्रिज के ऊपर एनएच 49 पर शुक्रवार को दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें गुड़ाबांधा निवासी दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार गुड़ाबांधा के हड़ियान गांव निवासी हीरो मुंडा (उम्र 45) और भद्र मुंडा (उम्र 37) एक बाइक पर सवार होकर खंडामौदा से अपने घर की ओर जा रहे थे।माटीहाना ओवरब्रिज पर विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बाईक से इनके आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाईक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हालांकि दुर्घटना के बाद दूसरी बाइक सवार मौके से फरार होने में सफल रहा। वहीं हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की सहायता से एनएचएआई द्वारा सुपुर्द की गई 1033 एम्बुलेंस को बुलाया। स्थानीय लोगों की पहल पर ही दोनों घायलों को इलाज के लिए बहरागोड़ा सीएचसी में लाकर भर्ती कराया गया।जहां डॉक्टर ओपी चौधरी और उनकी टीम ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तत्काल बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है।