रांची: रांची के मोरहाबादी मैदान में शुक्रवार को हेमंत सोरेन सरकार-2.0 के पहले वर्ष पूरा होने के अवसर पर बड़ा नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। सुबह 11 बजे से शुरू होगा इस कार्यक्रम में राज्यभर से चयनित उम्मीदवार और आम नागरिक शामिल होंगे।
गुरुवार को डीसी मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी राकेश रंजन ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्यक्रम की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वयं चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न विभागों में नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इस कदम को सरकार रोजगार सृजन और युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देख रही है।
प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल पर ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्थाओं को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। भीड़ और वाहनों के संचालन को आसान बनाने के लिए वैकल्पिक मार्ग और पार्किंग स्लॉट निर्धारित किए गए हैं। नागरिकों से आग्रह किया गया कि वे समय से पहुंचें और यातायात नियमों का पालन करें।
कार्यक्रम में शामिल चयनित अभ्यर्थियों में उत्साह देखने को मिलेगा । कई युवा इस मौके को अपने करियर की नई शुरुआत के रूप में देख रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह आयोजन राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ाने और युवाओं को सशक्त बनाने के सरकारी प्रयासों का प्रतीक है।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के कार्यक्रम न केवल नौकरी पाने वाले युवाओं के लिए अवसर प्रदान करते हैं बल्कि सामाजिक और आर्थिक विकास में भी योगदान देते हैं।
सरकार का उद्देश्य है कि इस तरह के भविष्य में रोजगार कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी और व्यापक बनाया जाए, ताकि राज्य के युवा वर्ग को अधिक मौके मिल सकें और उनकी प्रतिभा का सही उपयोग हो।