Responsive Menu
Add more content here...

पटना: अस्पताल के ICU में घुसे शूटर, 25 सेकंड में गैंगस्टर की हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात

Spread the love

पटना के एक निजी अस्पताल में दिनदहाड़े अंजाम दी गई हत्या ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। घटना शहर के पारस अस्पताल की है, जहां इलाज के लिए भर्ती एक कुख्यात अपराधी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पूरा घटनाक्रम अस्पताल के CCTV में कैद हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, पांच शूटर पिस्टल लहराते हुए सीधे आईसीयू में दाखिल हुए और रूम नंबर 209 में मौजूद चंदन मिश्रा नामक अपराधी को गोली मार दी। हमलावरों ने वारदात को महज 25 सेकंड में अंजाम दिया और आराम से निकल भी गए। चंदन मिश्रा बक्सर का रहने वाला था और बियूर जेल से इलाज के लिए पैरोल पर अस्पताल में भर्ती था। वह केसरी हत्याकांड में आरोपी था।

पुलिस ने मौके से 12 खोखे बरामद किए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अस्पताल के सुरक्षा गार्ड समेत 12 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पटना एसएसपी कार्तिक के शर्मा ने बताया कि यह हमला आपसी गैंगवार का नतीजा था। उन्होंने कहा कि मृतक चंदन मिश्रा के विरोधी गुट के सदस्यों ने ही अस्पताल में घुसकर उसकी हत्या की।

पुलिस को आरोपियों की तस्वीरें CCTV फुटेज से मिल गई हैं और उनकी पहचान कर ली गई है। अधिकारियों का कहना है कि सभी हमलावरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना ने राजधानी पटना में अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है, जहां अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं।