Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया नगर पंचायत को स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में राज्य में तीसरा स्थान, देशभर में 484वीं रैंक

Spread the love

चाकुलिया, संवाददाता (रोहन सिंह)
स्वच्छता के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए चाकुलिया नगर पंचायत ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में झारखंड राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं, देशभर में चाकुलिया को 484वीं रैंक मिली है। यह उपलब्धि नगरवासियों और नगर प्रशासन के लिए गर्व की बात है।

नगर पंचायत के प्रशासक चंदन कुमार के नेतृत्व में नगर प्रबंधक और स्वच्छता टीम ने निरंतर मेहनत और समर्पण से यह मुकाम हासिल किया है। प्रशासक चंदन कुमार ने परिणाम पर संतोष जताते हुए कहा कि नगर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए टीम ने उल्लेखनीय कार्य किया है।

उन्होंने आगे कहा कि आने वाले वर्षों में और बेहतर प्रदर्शन कर चाकुलिया को टॉप रैंक में लाने का प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने नगरवासियों से भी अपील की कि वे स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखें।

इस उपलब्धि के बाद चाकुलिया में खुशी का माहौल है और स्थानीय लोग नगर प्रशासन की पहल की सराहना कर रहे हैं।