Responsive Menu
Add more content here...

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन बाथरूम में फिसलकर गंभीर रूप से घायल, हालत नाजुक — दिल्ली एयरलिफ्ट कर किया गया रेफर

Spread the love

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन शनिवार को एक गंभीर हादसे का शिकार हो गए। वे बाथरूम में फिसलकर गिर पड़े, जिससे उन्हें सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। प्रारंभिक उपचार के लिए उन्हें जमशेदपुर के टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली के एक बड़े अस्पताल में रेफर किया गया है।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने इस दुर्घटना की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की। उन्होंने बताया कि गिरने से शिक्षा मंत्री के मस्तिष्क में गंभीर चोट लगी है और ब्लड क्लॉट (खून का थक्का) बनने की आशंका जताई गई है। फिलहाल, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखे हुए है।

डॉ. अंसारी समेत राज्य के कई नेताओं ने रामदास सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। पूरे राज्य में उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता का माहौल है।

हम सभी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि मंत्री जी जल्द स्वस्थ होकर वापस लौटें और अपने कर्तव्यों का निर्वहन पुनः शुरू करें।