चाकुलिया | संवाददाता (रोहन सिंह)
सावन की पवित्र बेला में चाकुलिया के श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ की शरण में जाने को निकल पड़े हैं। शनिवार को कांवरियों का एक विशेष जत्था श्रद्धा और उत्साह के साथ बाबा धाम (देवघर) के लिए रवाना हुआ।
रवाना होने से पहले सभी कांवरिए स्थानीय नागानल मंदिर पहुंचे, जहां विधिवत पूजा-अर्चना की गई। मंदिर के पुजारी विश्वनाथ पति ने सभी श्रद्धालुओं को बाबा का आशीर्वाद दिलाते हुए पूजा संपन्न करवाई।
पूजा के बाद जत्था वाहनों के माध्यम से सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ, जहां से सभी पैदल यात्रा कर बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचेंगे और गंगा जल से जलाभिषेक करेंगे।
जत्थे में शामिल श्रद्धालु:
👉 अमृत पाणिग्रही
👉 महादेव महतो
👉 संतु नायक
👉 अनुराग रंजन
👉 अमन कुमार
👉 अभिषेक कुमार
सावन महीने में लाखों श्रद्धालु सुल्तानगंज से कांवर लेकर देवघर की ओर निकलते हैं, और चाकुलिया क्षेत्र का यह जत्था भी उसी परंपरा का हिस्सा है — जिसमें आस्था, भक्ति और भाईचारा की मिसाल देखने को मिलती है।