चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) : सावन के पवित्र महीने में धार्मिक उत्साह के बीच चाकुलिया क्षेत्र के कांवरियों का एक जत्था रविवार को ओडिशा के नोआमुंडी स्थित प्रसिद्ध मुर्गा महादेव मंदिर के लिए रवाना हुआ। प्रस्थान से पूर्व सभी कांवरियों ने नागानल मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की, जहां पुजारी विश्वनाथ पति ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई।
पूजा के बाद कांवरियों का जत्था वाहन से मंदिर की ओर रवाना हुआ। यात्रा के दौरान भक्तों ने हर-हर महादेव के जयकारे लगाए और पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। जत्थे के सभी सदस्य मुर्गा महादेव मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक करेंगे।
इस धार्मिक यात्रा में प्रतीक सिंह, सुशांत दास, पिंटू नायक, रोहित दास, विकास सिंह, देवजीत खमराइ, सुशांत दीधार और पल्लव दास प्रमुख रूप से शामिल हैं।