Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया में ठाकुरबाड़ी मंदिर में हुआ सामूहिक बाल रुद्राभिषेक, 15 बच्चों ने की भगवान शिव की पूजा

Spread the love

चाकुलिया संवाददाता ( रोहन सिंह)
सावन की पवित्र बेला में चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के पुराना बाजार स्थित सत्यनारायण ठाकुरबाड़ी मंदिर में शनिवार को एक सामूहिक बाल रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह आयोजन मारवाड़ी महिला समिति के तत्वावधान में श्रद्धा, भक्ति और बच्चों की आध्यात्मिक शिक्षा को ध्यान में रखते हुए किया गया।

इस विशेष अवसर पर 15 बच्चों ने विधिपूर्वक भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। कार्यक्रम का संचालन मंदिर के पुजारी शुभम तिवारी द्वारा किया गया, जिन्होंने मंत्रोच्चारण और पूजन प्रक्रिया के माध्यम से बच्चों को रुद्राभिषेक का महत्व बताया।

रुद्राभिषेक में भाग लेने वाले बच्चों के नाम:

वत्सल रुंगटा, दर्श अग्रवाल, हर्षुल रुंगटा, पार्थ रुंगटा, आरोही अग्रवाल, अद्विक अग्रवाल, जीविशा लोधा, दिशा अग्रवाल, आरव बजाज लोधा, अभिराज रुंगटा, अभिनव शर्मा, अनय लोधा, अनाया यादव, विराज शर्मा, यज्ञेन लोधा।

पूजन के दौरान बच्चे पारंपरिक पोशाक में मंदिर परिसर में मौजूद रहे, और उनके साथ उनके माता-पिता व परिवारजन भी उपस्थित थे। वातावरण पूरी तरह भक्तिमय था।

कार्यक्रम में मौजूद रहे ये लोग:

इस मौके पर मारवाड़ी महिला समिति की सदस्याएँ — मंजू अग्रवाल, सुनीता रुंगटा, रीता लोधा, संगीत भारतीय, राजश्री रुंगटा, मुस्कान रुंगटा, शारदा लोधा, सरोज रुंगटा, वीणा रुंगटा, विनय रुंगटा, नीतू रुंगटा समेत कई अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

यह आयोजन बच्चों में धार्मिक मूल्यों को जागृत करने और पारंपरिक रीति-रिवाजों से उन्हें जोड़ने का एक सुंदर प्रयास था।