Responsive Menu
Add more content here...

टाटा मोटर्स के कर्मचारियों को मिला तोहफा: 12.3% बोनस और 148 कर्मियों को मिलेगा स्थायी नियुक्ति का लाभ

Spread the love

जमशेदपुर, 23 अगस्त 2025:
टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट के कर्मचारियों के लिए एक बड़ी सौगात सामने आई है। कंपनी प्रबंधन और वर्कर्स यूनियन के बीच हुए सफल वार्ता के बाद इस वर्ष कर्मचारियों को 12.3 प्रतिशत बोनस देने पर सहमति बनी है।

इस समझौते के तहत कर्मचारियों को अधिकतम ₹75,223 और औसतन ₹50,160 का बोनस मिलेगा। बोनस की यह राशि 1 सितंबर को वेतन के साथ सीधे कर्मचारियों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी। इस योजना से प्लांट के करीब 7,000 स्थायी कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

अस्थायी कर्मियों को भी मिला हिस्सा

कंपनी ने अस्थायी कर्मचारियों के लिए भी राहत की घोषणा की है। उन्हें 8.33 प्रतिशत बोनस दिया जाएगा, जिससे उनकी भी दीवाली से पहले जेब खुशहाल हो सकेगी।

148 अप्रेंटिस और अन्य होंगे स्थायी

समझौते में यह भी तय हुआ कि 148 अप्रेंटिस एवं अन्य योग्य कर्मचारियों को स्थायी नियुक्ति दी जाएगी। इनकी मेडिकल जांच एक सप्ताह के भीतर शुरू कर दी जाएगी।

स्थायीकरण सूची में बढ़ोतरी

इसके साथ ही, भविष्य में 325 बाई सिक्स कर्मचारियों को स्थायी किए जाने की प्रक्रिया को भी मंजूरी मिली है। पहले यह संख्या 225 थी, लेकिन समझौते के दौरान 150 अतिरिक्त कर्मियों को शामिल करने पर सहमति बनी है।

कर्मचारियों में खुशी की लहर

इस ऐलान के बाद टाटा मोटर्स के कर्मचारियों में जबरदस्त उत्साह और खुशी का माहौल है। बोनस और स्थायीत्व की यह सौगात न केवल कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाएगी, बल्कि कंपनी और वर्कर्स यूनियन के बीच मजबूत संबंधों का भी प्रमाण है।