जमशेदपुर। लंबे इंतजार के बाद टाटा स्टील प्रबंधन और टाटा वर्कर्स यूनियन के बीच बोनस समझौता हो गया है। समझौते के तहत 11,446 कर्मचारियों के बीच कुल 303 करोड़ रुपये की राशि वितरित की जाएगी।
समझौते के बाद यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी जैसे ही यूनियन कार्यालय पहुंचे, कर्मचारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया और जश्न मनाया।
इस अवसर पर अध्यक्ष चौधरी ने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस साल कंपनी को लगभग 2000 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है, इसके बावजूद यूनियन ने एक सम्मानजनक बोनस समझौता कराने में सफलता हासिल की है। उन्होंने इसके लिए कंपनी प्रबंधन का आभार जताया।
चौधरी ने कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि बोनस की राशि का सदुपयोग करें और इसे बच्चों के भविष्य तथा जरूरी कार्यों में निवेश करें