रांची/पटना। झारखंड सरकार के दो मंत्रियों को जान से मारने की धमकी देने वाले एक युवक को पुलिस ने पटना से दबोच लिया है। आरोपी की पहचान गिरिडीह निवासी अंकित मिश्रा के रूप में हुई है, जो राजेंद्र नगर इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, अंकित मिश्रा ने झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और नगर विकास मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू को उड़ाने की धमकी दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।
फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और धमकी के पीछे की मंशा व संभावित साजिश की पड़ताल की जा रही है।