रांची। झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गंभीर स्थिति में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही के दौरान ही उनकी तबीयत खराब हुई, जिसके बाद सरकार के चार मंत्री तत्काल अस्पताल रवाना हुए और मंत्री हफीजुल हसन का हाल-चाल लिया।
फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। पार्टी और समर्थकों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।