Responsive Menu
Add more content here...

टाटानगर-चाकुलिया एवं चाकुलिया-टाटानगर के बीच मेमू पैसेंजर ट्रेन सेवा का शुभारंभ

Spread the love

सांसद बिद्युत बरण महतो और जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू ने किया हरी झंडी दिखाकर रवाना

जमशेदपुर, 06 जून 2025: टाटानगर रेलवे स्टेशन से टाटानगर-चाकुलिया और चाकुलिया-टाटानगर के बीच नवनिर्मित मेमू पैसेंजर ट्रेन सेवा का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। सांसद बिद्युत बरण महतो ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। उनके साथ जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि और रेलवे अधिकारी मौजूद रहे।

रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह सेवा 06 जून 2025 से नियमित रूप से शुरू हो रही है। दोनों दिशाओं में ट्रेन का समय और स्टॉपेज इस प्रकार है:


🛤 68128 टाटानगर–चाकुलिया मेमू पैसेंजर

स्टेशन आगमन प्रस्थान

टाटानगर — 11:00
सालगाझरी 11:07 11:08
गोविंदपुर 11:11 11:12
असनबोनी 11:24 11:25
राखा माइंस 11:29 11:30
गलूडीह 11:34 11:35
घाटशिला 11:41 11:42
चिरूगोड़ा 11:46 11:47
डालभुमगढ़ 11:51 11:52
कोकपाड़ा 11:58 11:59
चाकुलिया 12:45 —


🛤 68127 चाकुलिया–टाटानगर मेमू पैसेंजर

स्टेशन आगमन प्रस्थान

चाकुलिया — 15:00
कोकपाड़ा 15:07 15:08
डालभुमगढ़ 15:15 15:16
चिरूगोड़ा 15:21 15:22
घाटशिला 15:27 15:28
गलूडीह 15:35 15:36
राखा माइंस 15:52 15:53
असनबोनी 15:56 15:57
गोविंदपुर 16:07 16:08
सालगाझरी 16:11 16:12
टाटानगर 17:00 —


सांसद बिद्युत बरण महतो ने इस मौके पर कहा कि यह ट्रेन सेवा स्थानीय लोगों के लिए राहत देने वाली है, खासकर विद्यार्थियों, मजदूरों और व्यापारियों के लिए। यह रेलवे नेटवर्क को ग्रामीण क्षेत्रों से जोड़ने का एक सराहनीय प्रयास है।

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू ने भी इसे जनता के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया और रेल मंत्रालय का आभार व्यक्त किया।