Responsive Menu
Add more content here...

कोलकाता के समाजसेवी विकास माधोगेढ़िया की पहल पर शिवराम आश्रम में हुआ कन्या पूजन व कीर्तन

Spread the love

संवाददाता रोहन सिंह की रिपोर्ट | चाकुलिया 3 जून

चाकुलिया प्रखंड के चालुनिया पंचायत अंतर्गत तुलसीबनी शिवराम आश्रम में मंगलवार को श्रीशुक्लाष्टमी के पावन अवसर पर कन्या पूजन और श्रीहरि नाम संकीर्तन का आयोजन भक्तिभाव और धार्मिक उल्लास के साथ किया गया।

इस अवसर पर महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने भारी संख्या में भाग लिया और मां दुर्गा के कन्या स्वरूप की पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजा अनुष्ठान के दौरान श्रीहरि नाम संकीर्तन की गूंज से आश्रम परिसर भक्तिमय वातावरण में रंग गया। श्रद्धालुओं ने मिलकर धर्म और भक्ति का संगम प्रस्तुत किया।

प्रसाद वितरण से हुआ समापन

पूजन और संकीर्तन के पश्चात सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने आयोजन को आध्यात्मिक ऊर्जा और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया।

कोलकाता के समाजसेवी ने निभाई अहम भूमिका

इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन कोलकाता के समाजसेवी विकास माधोगेढ़िया की पहल और सहयोग से संपन्न हुआ।
इस दौरान आश्रम के आनंद ब्रह्मचारी, सुसेन दास, श्याम चरण मुंडा, परेश मुंडा, अश्विनी कुमार महतो, चंचला देवी, मालती देवी, लीला देवी समेत अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।