Responsive Menu
Add more content here...

पूर्णडीही काजू जंगल में दो जंगली हाथियों का प्रवेश, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया सतर्क

Spread the love
  • बहरागोड़ा संवाददाता निलेश बेरा की रिपोर्ट
    बहरागोड़ा प्रखंड के दारीसोल स्थित पूर्णडीही काजू जंगल में दो जंगली हाथियों के प्रवेश से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर हाथियों की निगरानी शुरू कर दी है और आसपास के ग्रामीणों को सतर्क कर दिया गया है।

वन विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों में स्थानीय लोगों को जंगल की ओर नहीं जाने, सूखी लकड़ी और पत्ते नहीं बीनने, हाथी के पास जाकर मोबाइल से फोटो नहीं खींचने, हाथियों को किसी प्रकार से परेशान नहीं करने और जंगली रास्तों का यातायात में उपयोग न करने की सख्त हिदायत दी गई है।

दारीसोल सड़क मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों को भी सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की गई है। ग्रामीणों से कहा गया है कि यदि हाथी गांव की ओर बढ़ते हैं, तो तुरंत वन विभाग को सूचना दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

वन विभाग की टीम लगातार हाथियों के मूवमेंट पर नजर बनाए हुए है और उन्हें बस्ती की ओर आने से रोकने का प्रयास कर रही है। राहत की बात यह है कि अब तक इन हाथियों ने किसी प्रकार की क्षति नहीं पहुंचाई है, लेकिन विभाग स्थिति को लेकर सतर्क है।

स्थानीय लोगों ने भी वन विभाग से मांग की है कि हाथियों को सुरक्षित ढंग से जंगल की ओर लौटाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं, ताकि जन-धन की हानि से बचा जा सके।