चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) — शनिवार सुबह अमलागोड़ा गांव के समीप स्थित एक पोल्ट्री फार्म में लगभग सात फीट लंबा अजगर दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। फार्म में काम कर रहे लोगों ने जब इस विशाल अजगर को देखा, तो तुरंत इसकी जानकारी वन विभाग को दी।
सूचना मिलते ही चाकुलिया वन क्षेत्र के प्रभारी वनपाल कल्याण महतो के नेतृत्व में वन विभाग की क्विक रिस्पॉन्स टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पूरी सतर्कता के साथ अजगर को पकड़ा और उसे सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ने की कार्रवाई की।
रेस्क्यू के बाद अजगर को गांव से दूर, साल के घने जंगल में ले जाकर स्वच्छंद वातावरण में छोड़ दिया गया। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि इस प्रकार की घटनाओं में घबराने की बजाय तुरंत विभाग को सूचित करें, ताकि किसी प्रकार की जन या वन्यजीव हानि से बचा जा सके।
👉 वन विभाग की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई की ग्रामीणों ने सराहना की।