Responsive Menu
Add more content here...

झारखंड को मिला स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए बड़ा फंड, रांची में रिनपास समेत कई संस्थानों का होगा कायाकल्प

Spread the love

अबुआ खबर ब्यूरो: झारखंड के स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में एक बड़ी सौगात दी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत झारखंड को कुल ₹2,57.72 करोड़ का फंड आवंटित किया गया है। यह राशि 60% केंद्र और 40% राज्य सरकार के अंशदान से जारी की गई है।

इस अनुदान के तहत राज्य में Flexible Pool for RCH, हेल्थ सिस्टम स्ट्रेंथेनिंग, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम, और शहरी स्वास्थ्य मिशन जैसी कई प्रमुख योजनाएं संचालित की जाएंगी।

रांची को मिला विशेष फोकस

राज्य योजना के तहत रांची जिले के लिए मरम्मत और सुदृढ़ीकरण कार्यों हेतु ₹5.63 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है। इस राशि से रिनपास (मानसिक स्वास्थ्य संस्थान) में गार्ड रूम का निर्माण, पुनर्वास केंद्र और पुस्तकालय भवन का नवीनीकरण, प्रतीक्षालय और पार्किंग की सुविधा जैसे कुल 14 विकास कार्य किए जाएंगे।

इसके अलावा रांची जिले में कुल 30 मरम्मत व आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण परियोजनाओं के लिए ₹18.70 करोड़ की अतिरिक्त स्वीकृति दी गई है। इसका मुख्य उद्देश्य रिनपास की दशकों पुरानी इमारतों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त करना है, जिससे मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार आए।

प्रशासनिक जिम्मेदारियां

इन योजनाओं के कार्यान्वयन की जिम्मेदारी रांची के सिविल सर्जन को सौंपी गई है, जो निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी होंगे। वहीं, नियंत्रण पदाधिकारी के रूप में झारखंड सरकार के अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग कार्यरत रहेंगे।

स्वास्थ्य सेवा में होगा व्यापक सुधार

विशेषज्ञों का मानना है कि इस फंड से झारखंड के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती मिलेगी। खास तौर पर रांची जिले में स्थित रिनपास जैसे संस्थानों में सुविधाओं के विस्तार से मरीजों को बेहतर उपचार और सेवाएं मिलेंगी।

यह कदम झारखंड को स्वास्थ्य क्षेत्र में आत्मनिर्भर और सक्षम बनाने की दिशा में एक बड़ा और सकारात्मक प्रयास माना जा रहा है।