Responsive Menu
Add more content here...

पीएम मोदी का जापान और चीन दौरा: एससीओ सम्मेलन में होंगे शामिल

Spread the love

नई दिल्ली, अंतरराष्ट्रीय अबुआ खबर डेस्क।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अगस्त (शुक्रवार) से चार दिनों की विदेश यात्रा पर रवाना होंगे। इस दौरान उनका पहला पड़ाव जापान होगा, जहां वे दो दिन रुककर विभिन्न द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

जापान यात्रा के बाद प्रधानमंत्री मोदी चीन जाएंगे। चीन में उनका मुख्य कार्यक्रम शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सम्मेलन में हिस्सा लेना है। इस सम्मेलन में क्षेत्रीय सहयोग, सुरक्षा और आर्थिक साझेदारी जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

विदेश मंत्रालय ने इस प्रस्तावित यात्रा की आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा कि यह दौरा भारत की विदेश नीति और एशियाई देशों के साथ रिश्तों को और मजबूत करेगा।