Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया में रानी सती दादी महोत्सव संपन्न, भक्ति में डूबे श्रद्धालु

Spread the love

चाकुलिया, संवाददाता(रोहन सिंह) । नगर पंचायत क्षेत्र के पुराना बाजार स्थित रानी सती दादी मंदिर में आयोजित दो दिवसीय भाद्र अमावस्या महोत्सव शनिवार को श्रद्धा और उत्साह के बीच सम्पन्न हो गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और दादी के चरणों में भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की। पूरे चाकुलिया की फिज़ा दादी के भजनों और जयकारों से गुंजायमान रही।

कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार सुबह 7:30 बजे मंगला आरती से हुई। इसके बाद जात पूजन संपन्न हुआ। शाम 4:00 बजे से मंगल पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें कोलकाता से आई कलाकार श्वेता अग्रवाल एवं उनके साथियों ने रानी सती दादी की महिमा का गायन किया। बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु इसमें शामिल हुईं।

कार्यक्रम के दौरान दादी से संबंधित नृत्य-नाटिका का मंचन भी हुआ, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। पूरे वातावरण में “खुद को दादी से जोड़ दो, बाकी सब दादी पर छोड़ दो” के जयकारे गूंजते रहे।

समारोह में मंदिर कमेटी के भरत झुनझुनवाला, प्रभात झुनझुनवाला, दीपक झुनझुनवाला, कौशल रुंगटा, कृष्ण पसारी, हरि रुंगटा, संजय बाकरेवाला, नीता झुनझुनवाला, महिमा झुनझुनवाला, अंजू झुनझुनवाला, चंदा रुंगटा, सरोज रुंगटा, अंशु शर्मा और माधव झुनझुनवाला समेत अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।