Responsive Menu
Add more content here...

बहरागोड़ा: प्रखंड के विभिन्न गांवों में बरगद पेड़ के नीचे हुई मां षष्ठी की पूजा

Spread the love

बहरागोड़ा, संवाददाता (बापुन)
शुक्रवार को बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गांवों में श्रद्धा और आस्था के साथ मां षष्ठी की पूजा संपन्न हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित पूजा स्थानों, दुर्गा मंडपों और बरगद के पेड़ों के नीचे पारंपरिक विधि-विधान से यह पूजा की गई।

इचडाशोल, पाटपुर, गुहियापाल, केशरदा, बाघरांचूड़ा, तिलो, मौदा, बेंदा, बामडोल, महुलडांगरी, साकरा, गामारिया, डमजूड़ी, कुटिगां, मालबांधि, माटीहाना, चित्रेस्वर, पांचांडो, खंडामौदा, पाँचरुलिया, मानुषमुडिया, जगन्नाथपुर, बारासती, पारुलिया और जयपुरा समेत कई गांवों में बड़ी संख्या में महिलाएं उपवास रखकर पूजा में शामिल हुईं।

खंडामौदा के पुजारी शुशांत कर और आसिष सतपति ने बताया कि मां षष्ठी को मां दुर्गा का ही एक स्वरूप माना जाता है। इस अवसर पर महिलाओं ने फल, फूल और मिष्ठान अर्पित कर संतान की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। बंगाली समुदाय की महिलाएं विशेष रूप से इस पूजा में बड़ी आस्था के साथ शामिल होती हैं।

पुजारियों के अनुसार, गणेश चतुर्थी के बाद आयोजित होने वाली इस पूजा में आठ प्रकार के फूल, फल और भोग चढ़ाया जाता है। परंपरा के तहत बच्चों ने दही-हांडी और भोग का भार उठाकर बरगद के पेड़ की तीन परिक्रमा की। पूजा के समापन पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।