चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह)
जमशेदपुर में 27 अगस्त को आयोजित सर दोराबजी टाटा इनविटेशन कराटे चैंपियनशिप 2025 में चाकुलिया के शांति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के कक्षा पाँचवीं के छात्र अंकित पोलाई ने अंडर-10 कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया।
इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। शुक्रवार को आयोजित वंदना सभा के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलाकांत प्रमाणिक ने अंकित पोलाई को उपहार देकर सम्मानित किया।
विद्यालय के संरक्षक रवि झुनझुनवाला समेत अन्य पदाधिकारियों ने भी अंकित को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और इसे संस्था के लिए गौरव का क्षण बताया।