Responsive Menu
Add more content here...

खेल से होता है शारीरिक व मानसिक विकास : प्राचार्य मुकेश कुमार

Spread the love

बहरागोड़ा (संवाददाता – एन. बेरा)।
तारापद षाड़ंगी डीएवी पब्लिक स्कूल में सोमवार को राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को विशेष प्रार्थना सभा के दौरान सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य मुकेश कुमार ने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास के लिए आवश्यक है। खेल न केवल स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं बल्कि जीवन में अनुशासन और आत्मविश्वास भी लाते हैं। उन्होंने कहा कि खेलों से कई प्रकार की बीमारियां स्वतः दूर हो जाती हैं।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता अब राष्ट्रीय स्तर पर डीएवी बहरागोड़ा का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम के दौरान क्लस्टर और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में विजेता टीमों को पदक, शील्ड और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इसमें फिटनेस एरोबिक्स टीम का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है, जिसका आयोजन दिल्ली में होगा। इसके अलावा अंडर-14 और अंडर-17 क्रिकेट टीम, एथलेटिक्स और कराटे के प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहित किया गया।

प्रार्थना सभा में प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय में राज्य सरकार और सीबीएसई द्वारा संचालित “स्वच्छ एवं हरित विद्यालय” कार्यक्रम को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके तहत “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत विद्यालय परिसर में औषधीय पौधों का रोपण कराया गया। साथ ही छात्रों को स्वच्छ कक्षा और स्वच्छ वातावरण के महत्व को समझाते हुए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि “स्वच्छता से ही समृद्धि आती है” और प्रत्येक छात्र को इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।