रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार एक बार फिर से तनाव का केंद्र बन गया है। जानकारी के मुताबिक जेल के अंदर बंद कैदियों के दो गुटों के बीच जबरदस्त मारपीट हुई।
सूत्रों के अनुसार, श्रीवास्तव गैंग से जुड़े कैदियों ने भैरव सिंह और गणेश पर हमला कर दिया। आरोप है कि गैंग का नाम खराब करने के लिए झूठी कहानियां फैलाने पर विवाद बढ़ा और मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
इधर, कुरकुरे हत्याकांड के बाद गद्दी समाज और माचिस गैंग से जुड़े कैदियों ने अरमान, असलम और आसिफ से भी भिड़ंत की। दोनों घटनाओं के बाद जेल प्रशासन अलर्ट मोड में है और किसी भी बड़े बवाल को रोकने के लिए सख्ती बरती जा रही है।