Responsive Menu
Add more content here...

बहरागोड़ा बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान, थाना प्रभारी ने दी सख्त चेतावनी

Spread the love

बहरागोड़ा, संवाददाता (बापुन)।
बहरागोड़ा थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा के नेतृत्व में शुक्रवार को बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि वे अपनी दुकानों के बाहर सड़क पर सामान न रखें। थाना प्रभारी ने कहा कि अतिक्रमण बाजार में जाम की मुख्य वजह है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पुलिस टीम ने दुकानदारों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में कोई भी दुकानदार सड़क पर सामान फैलाकर अतिक्रमण करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अभियान के दौरान कई दुकानदारों को चिन्हित कर हिदायत दी गई कि दुकान सिर्फ निर्धारित स्थान पर ही लगाएं।

गणेश चतुर्दशी को लेकर थाना प्रभारी कुशवाहा के नेतृत्व में बाजार में फ्लैग मार्च भी निकाला गया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से अपील की कि वे भयमुक्त होकर गणेश पूजा मनाएं, किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

थाना प्रभारी ने बताया कि भीड़भाड़ को देखते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जरूरी थी ताकि यातायात सुगम हो और पैदल चलने वालों को असुविधा न हो।

गौरतलब है कि थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा पहले भी कई जनहितकारी अभियानों का नेतृत्व कर चुके हैं। इनमें नशा मुक्ति अभियान, वाहन चेकिंग अभियान और साइबर अपराध के खिलाफ जागरूकता अभियान प्रमुख हैं।