Responsive Menu
Add more content here...

बहरागोड़ा: टीएस डीएवी पब्लिक स्कूल में खेलकूद दिवस, मेजर ध्यानचंद जयंती पर छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

Spread the love

बहरागोड़ा, संवाददाता (बापुन)।
बहरागोड़ा स्थित टीएस डीएवी पब्लिक स्कूल में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर खेलकूद दिवस का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में ‘एक घंटा खेल के मैदान में’ कार्यक्रम उत्साह और जोश के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षकों द्वारा मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं—दौड़, कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, खो-खो, बैडमिंटन और कैरम—में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल और उम्दा खेल भावना का प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया।

प्रतियोगिताओं के अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया और उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि मेजर ध्यानचंद का जीवन सभी छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत है, और खेल न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक एवं सामाजिक विकास के लिए भी बेहद आवश्यक हैं।

कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए उत्साहवर्धक और प्रेरणादायी साबित हुआ।