Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: गोहालडांगरा में जंगली हाथियों का उत्पात, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

Spread the love

चाकुलिया, संवाददाता(रोहन सिंह)
चाकुलिया प्रखंड में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। इंसान और हाथियों के बीच टकराव की घटनाएँ थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे कालियाम पंचायत के गोहालडांगरा गांव में तीन जंगली हाथी घुस आए और पूरे गांव में जमकर उत्पात मचाया।

ग्रामीणों के अनुसार, हाथियों ने सबसे पहले स्थानीय निवासी जीतेन दास के घर को निशाना बनाया। घर में रखे दो बोरा मुड़ी और एक बोरा चावल खाकर और बर्बाद कर दिया। इसके बाद तीनों हाथी गांव के ही दीपक दास के केले के बागान में पहुंच गए और कई पेड़ों को उखाड़कर खा गए, जिससे उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ा।

हाथियों के हमले से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। दहशत के कारण कई ग्रामीण अपने घरों की छतों पर चढ़ गए। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा।

सुबह जानकारी मिलते ही वनरक्षी विप्लव कुमार मौके पर पहुंचे और प्रभावित ग्रामीणों को मुआवजे का फॉर्म उपलब्ध कराया। हालांकि तीनों हाथी अब भी आसपास के जंगल में मौजूद हैं, जिससे गोहालडांगरा और नजदीकी गांवों के लोग गहरे डर और आशंका में हैं।