चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम), रविवार: जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र स्थित रेलापराल जंगल में रविवार सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में भाकपा (माओवादी) का जोनल कमांडर अमित हांसदा उर्फ अपटन मारा गया।
मारे गए नक्सली पर झारखंड सरकार ने 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। सुरक्षा एजेंसियां लंबे समय से उसकी तलाश में जुटी थीं। अमित हांसदा क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों को संचालित करने के साथ-साथ कई हिंसक घटनाओं का मास्टरमाइंड माना जाता था।
सुरक्षा बलों की इस बड़ी कार्रवाई से इलाके में नक्सल विरोधी अभियान को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। फिलहाल मुठभेड़ क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है।