चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह)
भाजपा को बड़शोल क्षेत्र में बड़ा झटका लगा है। पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष आशीष महापात्र ने भाजपा छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का दामन थाम लिया है। स्थानीय राजनीति में इसे झामुमो के लिए बड़ा लाभ और भाजपा के लिए नुकसान के रूप में देखा जा रहा है।
विधायक की मौजूदगी में थामी झामुमो की सदस्यता
शनिवार को आयोजित एक समारोह में बहरागोड़ा के झामुमो विधायक समीर कुमार मोहंती की उपस्थिति में आशीष महापात्र ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व और राज्य सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित हैं।
भाजपा पर साधा निशाना
आशीष महापात्र ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि पार्टी अब अपने सिद्धांतों से भटक गई है और जनहित के मुद्दों को नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता अब बदलाव चाहती है और झामुमो ही उनके सपनों को साकार कर सकती है।
झामुमो में नई ऊर्जा
झामुमो नेताओं ने आशीष महापात्र का गर्मजोशी से स्वागत किया और कहा कि उनके अनुभव और संगठन क्षमता से पार्टी को बड़ी मजबूती मिलेगी। उनका मानना है कि बड़शोल और आसपास के इलाकों में झामुमो की पकड़ और मजबूत होगी।