बहरागोड़ा संवाददाता (बापुन)
राष्ट्रीय राजमार्ग NH-18 पर पुलों के ऊपर बने खतरनाक गड्ढों की मरम्मत का काम आखिरकार शुरू हो गया है। यह कदम अबुआ खबर द्वारा इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाने के बाद उठाया गया। NHAI (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।
दुर्घटनाओं का खतरा टला
गड्ढों की वजह से खासकर दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही थी। हादसों की आशंका लगातार बनी रहती थी। मरम्मत शुरू होने से लोगों ने NHAI के प्रति आभार व्यक्त किया है।

स्थानीय लोगों की नई मांग
मरम्मत कार्य शुरू होने के बाद ग्रामीणों और वाहन चालकों ने एक और महत्वपूर्ण मांग उठाई है। उन्होंने दुर्गा पूजा से पहले NH-18 और NH-49 के दोनों छोर पर खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को जल्द दुरुस्त करने की अपील की। उनका कहना है कि त्योहारों के दौरान यातायात बढ़ जाता है और अंधेरे के कारण दुर्घटनाओं का खतरा ज्यादा रहता है।
NHAI का बयान
एनएचएआई के साइट इंजीनियर रंजन कुमार ने बताया कि अबुआ खबर में रिपोर्ट प्रकाशित होने के बाद पुलियाओं पर बने गड्ढों की मरम्मत शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि बारिश के बाद जरूरत पड़ने पर दोबारा मरम्मती कार्य किया जाएगा।