Responsive Menu
Add more content here...

लायंस क्लब भारत ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का जन्मदिन केक काटकर मनाया

Spread the love

जमशेदपुर:
लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के जन्मदिन को बड़े उत्साह और सम्मान के साथ मनाया। इस अवसर पर साकची स्थित क्लब कार्यालय में केक काटकर महानायक को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी गईं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रीजन चेयरपर्सन पी.एम.जे.एफ. लायन अशाके खंडेवाल उपस्थित थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जोन चेयरपर्सन एम.जे.एफ. लायन भरत सिंह, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन सारिका सिंह और लायन सुचित्रा रूंगटा शामिल हुईं।

मुख्य अतिथि लायन अशाके खंडेवाल ने कहा कि अमिताभ बच्चन केवल अभिनेता नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति के जीवंत प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि उनके अनुशासन, संघर्ष और समर्पण की भावना ने हर पीढ़ी को प्रेरित किया है।
उन्होंने लायंस क्लब भारत की इस पहल की सराहना की, जिसमें समाजिक एकता और प्रेरणा के इस अवसर को सामूहिक रूप से मनाया गया।

लायन सारिका सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि अमिताभ बच्चन ने जीवन के हर चरण में मेहनत और विनम्रता का परिचय दिया है। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में कार्य करना चाहिए।

लायन भरत सिंह ने कहा कि अमिताभ बच्चन ने भारतीय सिनेमा को वैश्विक पहचान दिलाई है और उनकी उपलब्धियाँ हर भारतीय के लिए गर्व का विषय हैं।

क्लब की अध्यक्ष लायन अंजुला सिंह ने कहा कि अमिताभ बच्चन न केवल सिनेमा जगत के चमकते सितारे हैं, बल्कि समाज और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी हैं। उन्होंने सदस्यों से अपील की कि महानायक की प्रेरणा से समाज सेवा के कार्यों में और अधिक सक्रिय भूमिका निभाएँ।

कार्यक्रम का समापन केक काटकर किया गया, जहाँ सभी सदस्यों ने महानायक के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। इस दौरान सभी उपस्थित सदस्यों ने अमिताभ बच्चन के योगदान को याद करते हुए उत्सव का आनंद लिया।

इस मौके पर अध्यक्ष अंजुला सिंह, अवनीत रूंगटा, सुधीर पांडे, राजेश सिंह, राहुल सिंह, राजू गोराई, गोपी सिंह, डॉ. जीया और रामकुमार शर्मा समेत कई सदस्य उपस्थित रहे।