Responsive Menu
Add more content here...

इरफान अंसारी के बेटे पर ट्रैफिक नियम उल्लंघन का जुर्माना, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Spread the love

रांची:
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के बेटे का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह एक चलती हुई महिंद्रा XUV कार के सनरूफ से बाहर निकलकर खड़े नज़र आ रहे हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन चालक पर मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 177, 179(1), 192, 190 और 194B के तहत मामला दर्ज किया है। नियमों के उल्लंघन के लिए कुल ₹3,650 का जुर्माना वसूला गया है।

पुलिस ने बताया कि इस तरह का स्टंट सड़क सुरक्षा के लिए खतरनाक है और किसी को भी ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने की अनुमति नहीं है, चाहे वह कोई भी हो।