Responsive Menu
Add more content here...

बिहार चुनाव पर झामुमो का बड़ा अल्टीमेटम: 15 अक्टूबर तक का इंतजार, फिर स्वतंत्र फैसला करेगा दल

Spread the love

रांची/पटना:
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपने रुख को स्पष्ट करते हुए बड़ा अल्टीमेटम दिया है। पार्टी ने कहा है कि वह 15 अक्टूबर तक इंतजार करेगी, ताकि महागठबंधन के सहयोगी दलों की तरफ से सीट बंटवारे पर कोई ठोस पहल या सुझाव सामने आए।

झामुमो नेताओं के मुताबिक, अगर तय समयसीमा तक कोई स्पष्ट संकेत या सलाह नहीं मिलती है, तो पार्टी अपने स्तर पर स्वतंत्र फैसला लेने के लिए पूरी तरह तैयार है।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि झामुमो बिहार की कई सीमावर्ती सीटों पर मजबूत संगठन और जनाधार रखती है। ऐसे में यदि महागठबंधन में सम्मानजनक हिस्सेदारी नहीं मिलती, तो झामुमो अपने उम्मीदवार उतारने पर भी विचार कर सकती है।

राजनीतिक जानकारों के अनुसार, यह बयान बिहार चुनावी समीकरणों में हलचल मचा सकता है, क्योंकि झामुमो का प्रभाव सीमावर्ती जिलों के आदिवासी और ग्रामीण मतदाताओं पर खासा है।