दुर्गापुर, पश्चिम बंगाल: दुर्गापुर में एक निजी मेडिकल कॉलेज की छात्रा के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पीड़ित छात्रा का आरोप है कि वह अपने मित्र के साथ गुपचुप खाने बाहर गई थी, तभी रास्ते में दो-तीन अज्ञात युवक उन्हें रोककर जबरन पकड़ लिया। इसके बाद युवकों में से एक ने सुनसान जगह पर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।
घटना के तुरंत बाद पीड़ित छात्रा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत में फिलहाल सुधार बताया जा रहा है। वहीं पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अभी तक आरोपियों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।
इस मामले में छात्रा के मित्र भी पुलिस की जांच के दायरे में हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं को सामने लाने का दावा किया गया है।