गिरिडीह (अबुआ खबर डेस्क): गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को विशेष छापेमारी अभियान चलाया। यह कार्रवाई बरमसिया और राजोखार इलाकों में की गई, जहां लगातार अवैध शराब चुलाई और बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने जंगल और निर्जन स्थानों पर संचालित अवैध शराब निर्माण भट्ठियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। कई जगहों पर तैयार की जा रही महुआ शराब को भी मौके पर नष्ट किया गया।
पुलिस के अनुसार, दबिश की भनक लगते ही कुछ अवैध कारोबारी मौके से फरार हो गए।
इंस्पेक्टर रोहित कुमार का बयान
अभियान की अगुवाई कर रहे इंस्पेक्टर रोहित कुमार ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार को किसी भी कीमत पर बढ़ने नहीं दिया जाएगा।
उन्होंने कहा—
“अवैध शराब निर्माण और बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। हमारा लक्ष्य है कि गावां क्षेत्र को पूरी तरह अवैध शराब से मुक्त किया जाए। किसी भी व्यक्ति को इस गैरकानूनी गतिविधि में लिप्त पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।