Responsive Menu
Add more content here...

घाटशिला उपचुनाव: झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन बड़ी बढ़त की ओर, 9वें राउंड तक 15,692 वोटों से आगे

Spread the love

घाटशिला |अबुआ खबर डेस्क
घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। शुरुआती राउंड से ही मिल रहे मजबूत समर्थन के बाद अब यह मुकाबला झामुमो के पक्ष में झुकता दिखाई दे रहा है।

8वें राउंड की गणना के बाद सोमेश सोरेन ने 11,280 वोटों की बढ़त हासिल की थी।
वहीं 9वें राउंड तक यह बढ़त बढ़कर 15,692 वोट हो गई है, जो उनके लिए एक निर्णायक संकेत माना जा रहा है।

दूसरी ओर, बीजेपी उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन लगातार पिछड़ते दिखाई दे रहे हैं। मतदाताओं का झुकाव झामुमो उम्मीदवार की ओर स्पष्ट रूप से दिख रहा है।

स्थानीय राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मतगणना के मौजूदा रुझान झामुमो की संभावित जीत की ओर इशारा कर रहे हैं। हालांकि अंतिम परिणाम आने तक सभी की नज़र मतगणना केंद्र पर टिकी है।