Responsive Menu
Add more content here...

स्वतंत्रता सेनानी के पोते अंशु मिश्रा बने बहरागोड़ा विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष

Spread the love

चाकुलिया  संवाददाता (रोहन सिंह) :
बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस संगठन को नया नेतृत्व मिल गया है। चाकुलिया निवासी अंशु मिश्रा को बहरागोड़ा विधानसभा का युवा कांग्रेस अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। उनकी नियुक्ति की खबर सामने आते ही क्षेत्र के युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला।

अंशु मिश्रा का राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से पुराना नाता रहा है। वह एक प्रतिष्ठित कांग्रेस परिवार से आते हैं और स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय चंद्र कुमार मिश्रा के पोते हैं। पारिवारिक विरासत के साथ-साथ उन्होंने संगठनात्मक स्तर पर भी सक्रिय भूमिका निभाते हुए युवाओं के बीच अपनी मजबूत पहचान बनाई है।

Advertisement

अध्यक्ष बनने के बाद अंशु मिश्रा ने कहा कि यह सफलता उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पार्टी कार्यकर्ताओं के भरोसे, सहयोग और परिवार की सेवा परंपरा का परिणाम है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन को और मजबूत करने, युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वे पूरी निष्ठा से काम करेंगे।

अंशु मिश्रा की ताजपोशी से बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पार्टी नेताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।