गुड़ाबांदा : विधायक समीर कुमार मोहंती ने बुधवार को गुड़ाबांदा प्रखंड के अंगारपाड़ा पंचायत सचिवालय परिसर में झामुमो कार्यकर्ताओं संग बैठक आयोजित की। बैठक में कार्यकर्ताओं से बहरागोड़ा विधानसभा अंतर्गत प्रखंड के चार पंचायतों के समस्याओं की जानकारी ली।

कार्यकर्ताओं ने बताया कि बालीजुड़ी से अंगारपाड़ा सड़क, अर्जुनबेड़ा सड़क निर्माण और हाईवे से जामबनी होते हुए आरसीडी सड़क तक चौड़ीकरण की आवश्यकता है। इन सड़कों के निर्माण से इस क्षेत्र के लोगों को काफी सहुलियत मिलेगी। विधायक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना करने की मांग भी की गई। विधायक ने बताया कि इन सड़कों के निर्माण के लिए आवश्यक पहल किया जा रहा है। उन्होंने सभी आवश्यक योजनाओं को सूचीबद्ध करते हुए देने को कहा। दिसंबर माह में चार पंचायत का समीक्षात्मक बैठक करने का भी निर्देश दिया। मौके पर झामुमो नेता असित मिश्रा, बुकाई सोरेन, साकिला हेम्ब्रम, तड़ो किस्कू समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।