Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया के नागानल मंदिर में 16–17 जनवरी को होगा दो दिवसीय मकर महोत्सव

Spread the love

चाकुलिया  संवाददाता (रोहन सिंह) :
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र नागानल मंदिर में आगामी 16 और 17 जनवरी को दो दिवसीय मकर महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर मंदिर समिति द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

मकर महोत्सव के दौरान नागानल मंदिर परिसर में धार्मिक मेला भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें पूजा-अर्चना, पारंपरिक अनुष्ठान एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम संपन्न होंगे। हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

advertisment

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष राज मिश्रा ने बताया कि महोत्सव को भव्य और सुव्यवस्थित रूप से आयोजित करने के लिए मंदिर परिसर में साफ-सफाई का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

नागानल मंदिर चाकुलिया स्टेशन से लगभग एक किलोमीटर दक्षिण, हवाई पट्टी के समीप स्थित है। यह मंदिर वर्षभर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना रहता है, लेकिन मकर संक्रांति के अवसर पर यहां श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ता है

परंपरा के अनुसार 16 जनवरी को मकर महोत्सव का विधिवत उद्घाटन थाना प्रभारी द्वारा नागा बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना कर एवं नागा बाबा के दरबार में चांदनी चढ़ाकर किया जाएगा। इसके साथ ही महोत्सव की विधिवत शुरुआत होगी।