Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: ध्यान फाउंडेशन की गौशाला की दीवार तोड़ कर नकाबपोश अज्ञात लोगों ने की 30 बैल की चोरी

Spread the love

चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) :
चाकुलिया थाना अंतर्गत हवाई पट्टी क्षेत्र में स्थित ध्यान फाउंडेशन गौशाला में शनिवार देर रात अज्ञात नकाबपोश अपराधियों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। अपराधियों ने गौशाला की बाउंड्री वॉल तोड़कर अंदर प्रवेश किया और 30 बैलों को चोरी कर फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

गौशाला की संचालिका डॉ. शालिनी मिश्रा ने इस मामले में चाकुलिया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 1.25 बजे यार्ड नंबर पांच की दीवार तोड़कर पांच नकाबपोश अपराधी अंदर घुसे। मौके पर तैनात नाइट गार्ड हीरालाल ने घटना देखी और शोर मचाया। शोर सुनकर गौशाला कार्यकर्ता कौशिक भी मौके पर पहुंचे, लेकिन अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

रविवार सुबह गौवंशों की गिनती की गई, जिसमें पता चला कि गौशाला के रिकॉर्ड अनुसार कुल 1960 बैल थे, लेकिन अब केवल 1930 बैल ही मौजूद हैं। इस प्रकार 30 बैलों की चोरी की पुष्टि हुई।

घटना के बाद गौशाला प्रबंधन ने पुलिस से जल्द से जल्द कार्रवाई और चोरी किए गए गौवंशों की बरामदगी की मांग की है। चाकुलिया पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन और संदिग्धों की पहचान में जुटी हुई है।