बहरागोड़ा।संवाददाता
बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के जगन्नाथपुर चौक में रविवार की देर शाम दर्जनों अनजान संदिग्ध लोगों को पकड़े जाने की मामला सामने आई है। संदिग्ध लोगों को ग्रामीणों ने पकड़कर बरसोल पुलिस के हवाले किया गया था। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की देर शाम को जगन्नाथपुर चौक में दर्जनों अनजान लोगों को इधर-उधर घूमते हुए देखा गया। कई ग्रामीणों को शक होने के बाद पूछताछ करने के लिए उन लोगों को रोका गया। इसके बाद उन लोगों के दूसरे टीम मेंबर मौके पर आ पहुंचे फिर ग्रामीणों के साथ बहस करना शुरू कर दिया। जब काफी सारे ग्रामीण इकट्ठा हो गए तब अनजान लोग शांत हो गए तब ग्रामीण कहने लेगे की आप सभी लोगों का आधार कार्ड दिखाएं। आधार कार्ड नहीं दिखाने पर सभी लोगों को पकड़ कर बरसोल पुलिस को सूचना दिया गया। मौके पर पुलिस पहुंचकर सभी लोगों को थाना ले गया। पकड़े गए लोगों में से कुछ बच्चे भी शामिल है। ग्रामीणों ने बताया की पकड़े गए सभी लोग साइकिल से आए थे तथा सभी के साइकिल पर बोरा बंधा हुआ था। शक होने पर उक्त लोगों को पूछताछ किया गया। बरसोल पुलिस द्वारा बताया गया कि ग्रामीण इलाकों में अज्ञात व्यक्तियों का संदिग्ध परिस्थितियों में घूमना,चोरी की कोशिश या बच्चा चोरी जैसी अफवाहों के चलते ग्रामीण सतर्क हो जाते हैं और उन्हें पकड़ लेते हैं। हालांकि जगन्नाथपुर में पकड़े गए लोग पूछताछ करने के बाद पता चला कि उन लोग मधुमक्खी की छत्ता से मधु निकलने का काम करते है। जांच पड़ताल करने के बाद यही बात सामने आने पर सभी लोगों को घर छोड़ दिया गया।