Responsive Menu
Add more content here...

रन फॉर हेल्प’ मैराथन में दौड़े युवा, धनंजय महतो बने विजेता

Spread the love

बहरागोड़ा। संवाददाता

नशे के खिलाफ दिया जागरूकता का संदेश
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को बहरागोड़ा प्रखंड के झांजीया में डिटी स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में पहली बार ‘रन फॉर हेल्प’ मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना और समाज में नशे के खिलाफ संदेश देना था।

7 किलोमीटर की मैराथन में 40 धावकों ने लिया हिस्सा
झांजीया मैदान से शुरू हुई यह मैराथन करीब 7 किलोमीटर लंबी थी, जिसमें कुल 40 धावकों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का मार्ग झांजीया से लोधनवनी, थाना रोड और जगन्नाथपुर बाजार होते हुए वापस क्लब परिसर तक निर्धारित किया गया था। दौड़ के दौरान सड़कों के किनारे खड़े ग्रामीणों ने तालियों से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

धनंजय महतो रहे प्रथम
प्रतियोगिता में खण्डामौदा के धनंजय महतो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया और उन्हें 5,000 रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया। वहीं बहरागोड़ा के सालखान मुर्मू ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जिन्हें 3,000 रुपये का पुरस्कार मिला। पाथरघाटा के सोमू दास तीसरे स्थान पर रहे और उन्हें 2,000 रुपये की राशि से सम्मानित किया गया।

सभी प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
आयोजन समिति ने खेल भावना को प्रोत्साहित करते हुए सभी 40 प्रतिभागियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

युवाओं से नशा छोड़ने की अपील
पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान क्लब के सदस्यों ने युवाओं से नशे से दूर रहने और खेलों से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी ऊर्जा खेल और शारीरिक विकास में लगानी चाहिए।

कई लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर मुखिया मीणा मुंडा, संचालक लक्ष्मण माहार, साधु चरण मुंडा सहित क्लब के कई सदस्य और स्थानीय खेल प्रेमी उपस्थित रहे।