Responsive Menu
Add more content here...

बहरागोड़ा के पानीपड़ा में मिले तीसरे बम को निष्क्रिय करने की कार्रवाई शुरू

Spread the love

अबुआ खबर डेस्क | बहरागोड़ा

पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपड़ा गांव में मिले द्वितीय विश्व युद्ध कालीन तीसरे बम को निष्क्रिय करने की प्रक्रिया सोमवार से शुरू कर दी गई। प्रशासन की निगरानी में सेना की विशेष टीम मौके पर पहुंचकर बम को सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज करने में जुटी है।

बम को निष्क्रिय करने के लिए घटनास्थल पर जेसीबी मशीन की मदद से सावधानीपूर्वक गड्ढा खोदा गया है। सेना के जवानों और बम निरोधक दस्ते ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है। सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया है और ग्रामीणों को सुरक्षित दूरी पर रहने की हिदायत दी गई है।

Read More : BIG BREAKING :- बहरागोड़ा में फिर संदिग्ध बम मिलने से सनसनी, स्वर्णरेखा नदी किनारे दिखी सिलेंडरनुमा वस्तु

जानकारी के अनुसार, यह बम कुछ दिन पहले रात के समय स्वर्णरेखा नदी में मछली पकड़ने गए ग्रामीणों को मिला था। इससे पहले भी इसी इलाके में 17 मार्च और 24 मार्च को दो बम बरामद हुए थे, जिन्हें 25 मार्च को सेना द्वारा सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया गया था। तीसरे बम की बरामदगी के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।

प्रशासन का कहना है कि विशेषज्ञों की टीम पूरी सतर्कता और तकनीकी सावधानी के साथ काम कर रही है। आसपास के क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके। अधिकारियों ने भरोसा जताया है कि जल्द ही बम को पूरी तरह निष्क्रिय कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *