Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया का कुणाल पाल बना इंटर साइंस में जिला का सातवां टॉपर, लक्ष्य है वायु सेना में जाना

Spread the love

चाकुलिया, झारखंड
संवाददाता रोहन सिंह की रिपोर्ट

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा शनिवार को घोषित इंटर साइंस परीक्षा परिणाम में मनोहर लाल प्लस टू उच्च विद्यालय, चाकुलिया के छात्र कुणाल पाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 90.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वह पूर्वी सिंहभूम जिले का सातवां टॉपर बना है।

बाजपेई नगर निवासी कुणाल ने विषयवार अंक इस प्रकार प्राप्त किए: अंग्रेजी – 85, भौतिक विज्ञान – 93, गणित – 93, रसायन विज्ञान – 93, और कंप्यूटर – 89। अपनी सफलता का श्रेय कुणाल ने माता-पिता और बड़े भाई को दिया है।

कुणाल के पिता बच्चा निधि पाल एक प्राइवेट इंजीनियर हैं, जबकि मां पिपाशा पाल गृहिणी हैं। परिवार और विद्यालय शिक्षक उनकी इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं। कुणाल ने बताया कि वह आगे चलकर भारतीय वायु सेना में सेवा देने का सपना देख रहा है।

उल्लेखनीय है कि कुणाल पाल वर्ष 2023 की मैट्रिक परीक्षा में राज्य स्तर पर पांचवां और जिला में दूसरा स्थान प्राप्त कर चुका है। उसकी निरंतर सफलता और लगन ने उसे जिले के मेधावी छात्रों में शामिल कर दिया है।