Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: गौशाला में जंगली हाथियों का आतंक, विश्राम शेड को किया तहस-नहस

Spread the love

चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के नया बाजार स्थित कोलकाता पिंजरापोल सोसाइटी की गोशाला में कई दिनों से जंगली हाथी शरण लिए हुए हैं। जंगली हाथियों ने गोशाला प्रबंधन समिति को भारी नुकसान पहुंचाया है। वन विभाग हाथियों को भगाने में असफल है। बुधवार को तीन हाथियों ने भारी उपद्रव मचाया। हाथियों ने गौशाला के मैदान में स्थित विश्राम शेड को ध्वस्त कर दिया है। इससे गोशाला प्रबंधन समिति को भारी नुकसान हुआ है। गोशाला कर्मी सागर धल ने बताया कि हाथी विगत दो महीनों से गोशाला के आम बागान में शरण लिए हुए हैं। वन विभाग की क्विक रिस्पॉन्स टीम बार बार हाथी को खदेड़ती है। फिर भी हाथी वापस आ धमकते हैं। फिलहाल गोशाला में चार हाथी शरण लिए हुए हैं। उक्त हाथी गौशाला कर्मियों के लिए दहशत का कारण बन गए हैं। उन्होंने बताया कि हाथियों ने इस वर्ष आम,काजू और कटहल की फसल को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। मवेशियों के लिए उगाई गई घास को भी बर्बाद कर दिया है।