Responsive Menu
Add more content here...

कोषाफालिया गांव में मनाया गया वीर शहीद गणेश हांसदा का पंचम शहादत दिवस

Spread the love

बहरागोड़ा, संवाददाता (निलेश बेरा)
बहरागोड़ा प्रखंड के चिंगड़ा पंचायत अंतर्गत कोषाफालिया गांव में सोमवार को गलवान घाटी में शहीद हुए वीर गणेश हांसदा का पंचम शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वीर शहीद गणेश हांसदा स्मारक सेवा समिति के तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत शहीद के पैतृक निवास पर पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद बांसदा चौक में स्थित गणेश हांसदा की प्रतिमा पर उनके परिजनों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

माल्यार्पण कर दी गई श्रद्धांजलि

इस अवसर पर शहीद के पिता सुबदा हांसदा, माता कापरा हांसदा, भाई दिनेश हांसदा के साथ-साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी केशव भारती, अंचल अधिकारी राजा राम सिंह मुंडा, भूतपूर्व सैनिक मोहम्मद जावेद, पूर्णापानी पंचायत की मुखिया पानसरी हांसदा, संपूर्ण मानवता कल्याण संघ के अध्यक्ष संजय गिरी, बहरागोड़ा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बालकृष्ण बेहरा, डी.के. सिंह, ग्रामीण अध्यक्ष राशु भुइंया एवं अनुमंडल पदाधिकारी सुनील चांद सहित अन्य लोगों ने श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।