Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया में पांच दिवसीय चड़क पूजा का तीसरा दिन श्रद्धा और भक्ति से परिपूर्ण रहा भोक्ताओं ने रिमझिम बारिश में सड़क पर लेटते हुए की भगवान शिव की आराधना

Spread the love

चाकुलिया, संवाददाता (रोहन सिंह) 17 जून:
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के पुराना बाजार स्थित ऐतिहासिक चंडेश्वर शिव मंदिर में चल रहे पांच दिवसीय चड़क पूजा महोत्सव का मंगलवार को तीसरा दिन था। इस पावन अवसर पर श्रद्धालु भोक्ता भक्तिभाव से ओतप्रोत होकर रिमझिम बारिश के बीच पक्का घाट तालाब से चंडेश्वर मंदिर तक पक्की सड़क पर लेटते हुए मंदिर पहुंचे और भगवान शिव की पूजा अर्चना की।

पूजा कार्यक्रम की शुरुआत भोक्ताओं द्वारा पक्का घाट तालाब में स्नान और पूजा से हुई। स्नान के उपरांत उन्होंने बारिश के बीच सड़क पर लेटते हुए मंदिर तक की कठिन यात्रा पूरी की। मंदिर पहुंचकर भोक्ताओं ने विधिपूर्वक भगवान शिव की आराधना की। श्रद्धा से भरा यह दृश्य देखने के लिए स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।

इस आयोजन के सफल संचालन के लिए नगर पंचायत प्रशासन और पुलिस प्रशासन की भी विशेष भूमिका रही। भोक्ताओं के मंदिर तक पहुंचने से पहले नगर पंचायत के कर्मियों ने सड़क की सफाई कर उसे पूरी तरह व्यवस्थित किया, जिससे श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।

इस अवसर पर भोक्ता अशोक दास, मुन्ना भारती, निताई गोप, बाच्चु मन्ना, हेमंत नाथ, गोपाल दास, शक्ति पद सीट, हरो सीट, मानिक सीट, अर्जुन दास, तन्मय मोदक, तरुण नामाता, उत्तम नाथ, कोका नामाता, स्वपन दास, असित नाथ सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।

पांच दिवसीय इस चड़क पूजा का आयोजन क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक माना जाता है। आगामी दो दिनों में भी श्रद्धालुओं की भारी भागीदारी की संभावना है।


ताज़ा अपडेट और अधिक खबरों के लिए हमारी वेबसाइट पर बने रहें।