Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया में निकली नशा मुक्ति जागरूकता रैली, प्रशासन और पुलिस ने संभाला नेतृत्व

Spread the love

चाकुलिया, 24 जून संवाददाता (रोहन सिंह) – नगर पंचायत प्रशासन और स्थानीय पुलिस प्रशासन के संयुक्त प्रयास से मंगलवार को चाकुलिया में एक भव्य नशा मुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य नगरवासियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और युवाओं को इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करना था।रैली की शुरुआत नगर पंचायत कार्यालय से हुई, जो मुख्य सड़क होते हुए सुभाष चौक तक पहुँची। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में जागरूकता से जुड़े स्लोगन वाली तख्तियां लेकर लोगों को जागरूक किया।इस आयोजन में थाना प्रभारी संतोष कुमार, नगर प्रबंधक प्रभात मिंज, अनंत खालको, कनिष्ठ अभियंता हरिमोहन पानिका, अरुण महतो, मौसमी मल्लिक समेत कई गणमान्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।नगर प्रशासन ने इस अवसर पर आम लोगों से अपील की कि वे स्वयं भी नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके खिलाफ जागरूक करें।रैली को लेकर नगर में सकारात्मक माहौल देखने को मिला और नागरिकों ने प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की।