Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: भाजपा मंडल ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष किया धरना, कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाई आवाज

Spread the love

चाकुलिया (पूर्वी सिंहभूम), 24 जून 2025:
पूर्वी सिंहभूम जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार और सरकारी योजनाओं की विफलताओं के विरोध में चाकुलिया भाजपा मंडल ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना और विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने हिस्सा लिया। वक्ताओं ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर तीखे आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है और आम जनता की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है।

प्रमुख आरोप और मुद्दे:

  • बेरोजगारी में वृद्धि और युवाओं को रोजगार देने में सरकार की विफलता।
  • स्थानीय नीति, नियोजन नीति और भाषा विवाद के कारण राज्य में असमंजस की स्थिति।
  • नगर निकाय चुनाव अब तक नहीं होने के कारण शहरी जनता की समस्याओं की कोई सुनवाई नहीं।
  • आयुष्मान योजना लगभग बंद, अस्पतालों में मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा।
  • वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन कई महीनों से लंबित।
  • मुख्यमंत्री मईंयां सम्मान योजना में हजारों महिलाओं को लाभ नहीं मिला।
  • किसानों को धान खरीद के नाम पर ठगा गया।

प्रदर्शन के पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपयुक्त के नाम एक ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) आरती मुंडा को सौंपा।

प्रमुख उपस्थित नेता:
मंडल अध्यक्ष पार्थों सारथी महतो, मुखिया मोहन सोरेन, शतदल महतो, जगन्नाथ महतो, चंदन महतो, चंद्र मोहन मांडी, संजय दास, महादेव महतो, परिमल दास, संदीप चांद सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द जनसमस्याओं का समाधान नहीं करती, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।